• Thu. Sep 17th, 2026

साहित्यकार समाज का दर्पण है : बी.एस. जोशी

BySurendra Jain

Aug 12, 2019

रतलाम। जीवन की अभिव्यक्ति एवं साहित्य समाज का एक अभिन्न अंग ही नहीं अपितु समाज की स्थाई धरोहर है वरिष्ठ रचनाकार एवं गीतकार स्व. हरिवंशराय बच्चन, स्व. गोपाल सिंह नेपाली, प्राण गुप्त, गोपालदास नीरज जिन्होंने जीवन को रचना धर्मिता की पृष्ठ भूमि पर उकेर कर गीत के परंपराओं को जनमानस में स्थापित ही नहीं किया वरन समाज में साहित्य को एक दर्पण की भांति रखा।
यह बात वरिष्ठ अभिभाषक बी.एस. जोशी ने राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत एवं नगर की अग्रणी संस्था अनुभूति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के आतिथ्य में कहते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अभिभाषक प्रकाश जी मजावदिया ने कहा कि रचनाकार वह होता है, जो नगर के घटनाक्रमों को रचना के माध्यम से केन्द्रित करता है । वरिष्ठ पत्रकार मोहन व्यास ने कहा कि रतलाम नगर की वह भूमि है। जहां डॉ. रामकुमार चतुर्वेदी चंचल, स्व. दिनकर सोनवलकर, शशि भोगलेकर एवं गीतकार गोपालसिंह नेपाली एवं कवि प्रदीप की यह भूमि साहित्य के क्षैत्र में अग्रणी रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समीक्षक वरिष्ठ रचनाकार प्रणयेश जैन ने कहा कि रचनाएं अपनी अभिव्यक्ति को शब्द के केनवास पर रखकर जनमानस के रूबरू होती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवमंगल सिंह सुमन शोध संस्थान के निर्देशक डॉ. श्रीमती शोभना तिवारी ने कहा कि रतलाम गीत और गजल की वह भूमि है जहां डॉ. शिवमंगलसिंह सुमन, डॉ. चंद्रकांत देवताले, विष्णु खरे, जैसे रचनाकार एवं डॉ. ओमप्रकाश ऐरन जैसे चिंतक जैसे गीत के रूप में अभिव्यक्ति स्थापित की है। नगर के गीतकार एवं अनुभूति के सचिव रामचन्द्र गेहलोत का निगम द्वारा 30 वर्ष की सेवाओं पर सेवानिवृत्ति पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ रचनाकार, गीतकार हरिशंकर भटनागर, श्रीमती शोभना तिवारी एवं शौकत अली ने श्री अम्बर का शॉल श्रीफल द्वारा अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत इकाई रतलाम के संभागीय अध्यक्ष मिश्रीलाल सोलंकी एवं अतिथियों द्वारा श्री अम्बर को शॉल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र प्रेषित किया। इस अवसर पर नगर के गीतकारों द्वारा श्रावण के अंतिम फुव्वारों के बीच काव्य की प्रस्तुति को गति दी। जिसमें श्याम माहेश्वरी, रामचन्द्र फुहार, जन्मजय उपाध्याय, अब्दुल सलाम खोकर, लक्ष्मण पाठक, जवेरीलाल गोयल, मणीलाल अग्रवाल, सतीश जोशी, प्रकाश हेमावत, मुकेश सोनी, सतीश जोशी, भगवतीलाल सोनी, सुभाष यादव, आजाद भारती, दिनेश जोशी सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी कवियों ने अपनी रचना प्रस्तुत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत इकाई रतलाम के संभागीय अध्यक्ष मिश्रीलाल सोलंकी द्वारा अतिथियों को प्रतिक चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन युवा रचनाकार लक्ष्मण पाठक ने किया एवं आभार मिश्रीलाल सोलंकी ने माना। सेवा मंडल के संचालक रमेश जी गर्ग एवं सत्यनारायण सोनी सहित सेवा मण्डल ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य, श्यामसुंदर राठौड़ सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!