• Wed. Sep 16th, 2026

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के दल ने ढोढर चौकी के आरक्षक राजपालसिंह को 3 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

BySurendra Jain

Jul 31, 2019

रतलाम। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के दल ने ढोढर चौकी के आरक्षक राजपालसिंह को 3 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। इस आरक्षक पर आरोप लगाया गया था कि वह ढाबा संचालक को झूठे केस में फंसाने के नाम पर 10 हजार रुपए मांग रहा था।
पीड़ित लोकायुक्त कार्यालय पहुंचा और रिश्वत मांगे जाने की जानकारी दी। इसके बाद लोकायुक्त के दल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर, योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जब आरोपी रिश्वत की कुछ राशि पीड़ित से ले रहा था, इसी दौरान लोकायुक्त के दल ने उसे ट्रेप कर लिया।
आरोपी को 3000 रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी द्वारा ली गई रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई। यह कार्रवाई डीएसपी लोकायुक्त शैलेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई।

error: Content is protected !!