• Wed. Sep 16th, 2026

प्रदेश भर के पत्रकारों और रतलाम के समाजसेवियों का मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया सम्मान

BySurendra Jain

Jul 30, 2019

खबर पक्की: 30जुलाई रतलाम पत्रकार को कलम की शक्ति को पहचानना होगा तभी देश की प्रगति सुनिश्चित होगी-सुभाष जैन पत्रकार समाज में वैचारिक जागृति लाकर क्षेत्र व राष्ट्र की प्रगति में महत्ती भूमिका निभाते हैं-समीर पाठक पत्रकार धर्म और संस्कृति और मालवा के संस्कारों को दुनिया के कोने-कोने में पहुँचा रहे हैं पत्रकारों को एकजुट होना होगा-सुरेन्द्र जैन पत्रकारों को प्रोत्साहन की ऊर्जा मिलती रहना चाहिए-अब्दुल सलाम खोकर
गरीबी-अमीरी, पीड़ाएँ ये तो आते-जाते रहते हैं। जब हम किसी नेता या अधिकारी के पास जाते हैं तो हमारा भाव उससे प्रभावित होने का रहता है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि आप तो पत्रकार हैं, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। आपकी जो साधना है ये समाज के संस्कार देश और देश की धारा बदल बदलने के लिए आपको अपनी कलम की शक्ति को पहचानना होगा तभी देश की प्रगति सुनिश्चित होगी।
उक्त विचार श्री सुभाष जैन अध्यक्ष हमलोक संस्था, रतलाम ने रतलाम प्रेस क्लब भवन में आयोजित श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारिता एवं समाजसेवी सम्मान २०१९ के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री समीर पाठक ने कहा कि हमारा संगठन पत्रकारों के हितों के लिए संघर्षरत है। पत्रकार समाज में वैचारिक जागृति लाकर क्षेत्र व राष्ट्र की प्रगति में महत्ती भूमिका निभाते हैं। पत्रकारों के संघर्ष को प्रोत्साहित करने हेतु किए गए इस आयोजन में सिर्फ पत्रकार ही नहीं समाज के कई क्षेत्रों के प्रबुद्घजनों के विचार जानने का मौका मिला है आप लोगों का साथ यूँ ही बना रहे और समाज व राष्ट्र प्रगति करते रहें।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी श्री कांतिलाल छाजेड़ ने कहा कि भारतीय समाज को जागरूक बनाने के लिए प्रिन्ट मीडिया की भूमिका अहम है। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। हमारे मालवा के रतलाम में पत्रकारिता और पत्रकारों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। धर्म और संस्कृति और मालवा के संस्कारों को आप पत्रकार केवल क्षेत्र और देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में पहुँचा रहे हैं जिसके लिए क्षेत्र के समस्त पत्रकारों का प्रयास ना केवल सराहनीय अपितु प्रेरणीय भी है। आज मुझे यहाँ बुलाकर आपने जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ का हृदय से आभारी हूँ और दोनो संघों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रख्यात कवि श्री अब्दुल सलाम खोकर ने कहा कि आज के जमाने में निश्चित रूप से पत्रकारों की जिम्मेदारी बहुत ज्यादा है। जहाँ आज के भटकते युग में लोग प्रेम को भूलकर सूरत की वासना, पद प्रतिष्ठा की लालसा में सियासत की जो दुकान खोलते जा रहे हैं और वो प्रेम जो मानवता को परिभाषित करता था वह कहीं गुम है। ऐसे समय में पत्रकारों को वैमनस्य से लडऩे के लिए समाज की बुराइयों को दूर करने के संघर्ष के लिए ये जरूरी है वे प्रण-प्राण से वे जुटें और उन्हें प्रोत्साहन की ऊर्जा मिलती रहेे।
इस आयोजन में प्रकाश उपाध्याय राज्यस्तरीय पत्रकारिता सम्मान से श्री राकेश राय (वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक दैनिक राजधानी के पास), श्री प्रकाशचन्द जैन (वरिष्ठ पत्रकार, टांडा, जिला धार), श्री मुकेश ठाकुर ( संपादक : अग्नि ब्लास्ट, इन्दौर), श्री प्रसन्न शहाणे ( भास्कर न्यूज, भोपाल), श्री नईम कुरैशी (ब्यूरो चीफ, लोकमत, शाजापुर), श्री मुस्तफा (वरिष्ठ पत्रकार, नीमच), श्री अशोक पॅँवार (वरिष्ठ पत्रकार, धार)। अतुल पाठक राज्यस्तरीय पत्रकारिता सम्मान से श्री जी. पी. सिंह चौहान (संपादक : दै. क्षिप्रा के स्वर, उज्जैन), श्री धीरज व्यास (युवा पत्रकार, रतलाम), श्री राजेश झाला ए. रजाक ( संपादक: साप्ता. जनवकालत), श्री दिनेश भदौरिया ( वरिष्ठ पत्रकार, पत्रिका समाचार-पत्र, भोपाल), श्री महेन्द्र कुमार परसाई (वरिष्ठ पत्रकार, कुक्षी), श्री अशोक डोसी ( समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार ), श्री राजेन्द्र राजू अग्रवाल ( प्रदेश सचिव: म. प्र. लोकतांत्रिक जनता दल )। सूरजबाई (राठौर) जैन राज्यस्तरीय समाजसेवी सम्मान से श्री कांतिलाल छाजेड़ (अध्यक्ष: चेम्बर ऑफ कॉमर्स, रतलाम ), श्री सुभाष जैन (प्रबंध संचालक : एम. जे. रेल रोड प्रा. लिमिटेड)। रमेश ललवानी आंचलिक पत्रकारिता संभागस्तरीय सम्मान से श्री ललित कोठारी (ब्यूरो चीफ : सांध्य दै. प्रभातकिरण, रतलाम), श्री अब्दुल वाहिद रईस (वरिष्ठ पत्रकार, मन्दसौर), श्री ललित भाटी (वरिष्ठ पत्रकार, इन्दौर), श्री हेमेन्द्र उपाध्याय (फोटो जर्नलिस्ट, जनसंपर्क विभाग, रतलाम), श्री शहजाद खान भारती (संवाददाता : विनय उजाला, भोपाल), श्री तेजबहादुरसिंह (वरिष्ठ पत्रकार, लोकस्वामी, बाग), श्री अनिल जैन (प्रेस क्लब अध्यक्ष, मनावर), राधेश्याम ओझा आंचलिक पत्रकारिता संभागस्तरीय सम्मान, डॉ. राकेश गुप्ता (संवाददाता : फ्री प्रेस, कुक्षी), मनीष छाबड़ा (वरिष्ठ पत्रकार, धामनोद), श्री प्रदीप कुमार अगाल ( संवाददाता, दैनिक पत्रिका, बाग),श्री राजेन्द्र एन. पटेल (संवाददाता: दैनिक स्वदेश, निसरपुर), श्री अनिल तोमर (न्यूज चैनल रिपोर्टर, मनावर), रवीन्द्रनाथ भट्ट आंचलिक पत्रकारिता संभागस्तरीय सम्मान से श्री मो. परवेज (उपाध्यक्ष: राजा भोज जर्नलिस्ट यूनियन, भोपाल), श्री दिव्यराज (जिला संवाददाता : ईटीवी, रतलाम), श्री भूपेन्द्रसिंह जादौन (पत्रकार, देशबंधु, बदनावर), श्री राजकुमार मालवी (नगर अध्यक्ष पत्रकार संघ बाग), श्री निर्मल कुमार जैन (पत्रकार, टांडा), श्री विजय शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार, गंधवानी), श्री गोपाल सोनी (संवाददाता, ६ पीएम, राजगढ़) । ओमप्रकाश दवे आंचलिक पत्रकारिता संभागस्तरीय सम्मान से श्री रोहित झँवर (दबंग दुनिया, धार), श्री सिराजुद्दीन मंसूरी (वरिष्ठ पत्रकार, कुक्षी), श्री मुकेश पुरी गोस्वामी (रतलाम ब्यूरो चीफ, दबंग दुनिया), श्री हुकुमसिंह राजपूत (प्रधान संपादक : चेतक की गूँज, राजगढ़), श्री दारा खान (वरिष्ठ पत्रकार), श्री रमेश प्रजापति (वरिष्ठ पत्रकार, गुमानपुरा), शी अब्दुल्ला बोहरा (संवाददाता, फ्री प्रेस, डही )। सुशील नाहर आंचलिक पत्रकारिता संभागस्तरीय सम्मान से डॉ. देवेन्द्र जोशी (प्रधान संपादक : उज्जैन सांदीपनि), विपिन त्रिवेदी (वरिष्ठ पत्रकार : रतलाम), श्री सौरभ पाठक (पत्रिका, रतलाम), श्री प्रवीण सौलंकी ( धार जिला ब्यूरो चीफ : सा. अमरकीर्ति ), श्री जितेन्द्रसिंह चौहान ( संवाददाता, खलघाट ), श्री धर्मेन्द्र अग्निहोत्री (कोषाध्यक्ष: बदनावर प्रेस क्लब, संवाददाता : दै. दबंग दुनिया ), श्री रमेश गोयल ( वरिष्ठ पत्रकार, नामली ) आदि सम्मानित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री समीर पाठक ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जैन, विशेष अतिथि श्री कांतिलाल छाजेड़ (समाजसेवी रतलाम), श्री सुभाष जैन (अध्यक्ष हमलोग संस्था, रतलाम) व कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि अब्दुल सलाम खोकर ने किया।
इस अवसर पर श्री दीपक जैन प्रदेश महासचिव, संभाग प्रभारी- भोपाल उज्जैन मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ, श्री मिश्रीलाल सौलंकी (संभागीय अध्यक्ष, उज्जैन संभाग राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा), चिराग छाजेड़ (प्रदेश सचिव श्रमजीवी पत्रकार संघ), श्री सोनू चौरडिय़ा (प्रदेश उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ), श्री दीपेश ओझा (प्रदेश उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ), श्री लखन गेहलोत (प्रदेश उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ), श्री धीरज व्यास (जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, रतलाम), श्री बंशीलाल मोरिया (जिला सचिव श्रमजीवी पत्रकार संघ, रतलाम), श्री संजय उपाध्याय (संभागीय महासचिव मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ), श्री संतोष तलोदिया (संभागीय सहसचिव मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ), श्री कमरूद्दीन शेख (जिलाध्यक्ष मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ, रतलाम), श्री नरेन्द्र राठौर (जिला उपाध्यक्ष मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ, रतलाम), श्री प्रकाश तँवर (जिला उपाध्यक्ष मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ, रतलाम), श्री विष्णु व्यास (जिला उपाध्यक्ष मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ, रतलाम), श्री विजय उपाध्याय (जिला सचिव मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ), श्री राजेश कटारिया (जिला सहसचिव मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ), श्री राजेश जैन (जिला संगठन सचिव मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ, रतलाम), श्री रईस खान (प्रदेश संपादक साप्ता. वीर विजय), श्री विपिन वाघेला (प्रदेश संपादक नवकार न्यूज), श्री प्रवीण धनोतिया (संपादक मालवा श्रमजीवी पत्रकार पत्रिका), श्री प्रीतम भदौरिया (कार्यकारी संपादक नवकार न्यूज), श्री देवेन्द्र गेहलोत (कार्यवाहक नगर अध्यक्ष मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ, उज्जैन), वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश टांक, पत्रकार श्री गौरव त्रिवेदी बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!