• Sat. Oct 31st, 2026

मावा भट्टियों पर छापामार कार्यवाही

BySurendra Jain

Jul 25, 2019

रतलाम। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल द्वारा जिले की आलोट तहसील के ग्राम शेरपुर खुर्द में मावा भट्टियों पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई की गई। दल द्वारा अवैध रुप से संचालित की जा रही मावा भट्टियों से कुल 5 नमूने (2 मावा, 1 घी, 2 अपद्रव्य) संग्रहण कर मावा भट्टियों को धारा 31 के तहत सीज किया गया। जब्त खाद्य पदार्थ 32 घी (86400 रुपए) के 15 किलो के डिब्बे, 2 डिब्बे वनस्पति (2600 रुपए) कुल कीमत 89 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। 15 किलो फफूंद लगी क्रिम व 35 किलो मिलावटी मावा नष्ट किया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जब्त नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल जांच हेतु भेजा गया है।
दोनों भट्टीया सुनील जैन एवं राजेश जायसवाल की बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम 130 में कार्यवाही की गई है। जिले से आई टीम मे खाद्य अधिकारी पारस सोलंकी, यशवंत शर्मा, प्रीति मंडोरिया, ज्योति बघेल, आलोट तहसीलदार अनिल कुशवाह आदि शामिल थे।

You missed

error: Content is protected !!