• Fri. Oct 30th, 2026

समग्र आईडी और आधार के बगैर भी स्कूल में बच्चों को प्रवेश मिलेगा, प्रवेश नहीं मिलने पर शिकायत करें

BySurendra Jain

Jul 25, 2019

रतलाम। जिला प्रशासन द्वारा सभी पालकों को सूचित किया गया है कि वे अपने स्कूल जाने योग्य बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलवाए, यदि समग्र आईडी एवं आधार के नहीं होने पर स्कूल प्राचार्य प्रधान अध्यापक द्वारा प्रवेश नहीं दिया जा रहा है तो इसकी जानकारी जिला परियोजना समन्वयक के मोबाइल नंबर 94253429139 पर देवे, बच्चे को तत्काल प्रवेश दिलवाया जाएगा। कलेक्टर रुचिका चौहान ने सभी प्राचार्य तथा प्राध्यापकों को निर्देशित किया है कि किसी भी छात्र को समग्र आईडी और आधार के अभाव में प्रवेश से वंचित नहीं करें। यदि किसी पालक द्वारा शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित प्राचार्य प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी ।
जुलाई माह में ही बच्चों की समग्र आईडी बनाने के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी नगर पालिका अधिकारियों ग्राम पंचायतों के सचिवों तथा नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया है कि वे अपने निकाय अंतर्गत बच्चों की समग्र आईडी जारी माह जुलाई में ही अनिवार्य रूप से बनवाएं अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि बच्चों की समग्र आईडी नहीं बनने से शिक्षा पोर्टल पर बच्चों की मैपिंग नहीं हो पा रही है।

You missed

error: Content is protected !!