• Sat. Oct 31st, 2026

बाउंड ओवर के आदेश का उल्लंघन करने पर दो आरोपियों को भेजा जेल, धारा 141 बीएनएसएस के तहत रतलाम पुलिस ने की कार्रवाई, शेष अवधि तक रहेंगे निरुद्ध

BySurendra Jain

Oct 31, 2026

खबर पक्की, 31 अक्टूबर, रतलाम। जिले में आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम पुलिस द्वारा लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन कर दोबारा अपराध करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 141 बीएनएसएस के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।
इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में बाउंड ओवर आदेश का उल्लंघन करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें कल्लू साठिया पिता कमलेश साठिया (25), निवासी बाल चिकित्सालय के पीछे, सैलाना बस स्टैंड, रतलाम तथा नवदीप पिता अमरदीप कुशवाह (30), निवासी सज्जनमील की चाल, रतलाम शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्तियों के सामान्य आचरण एवं चरित्र के संबंध में साक्ष्य अभिलिखित किए जाने के बाद उन्हें एक प्रतिभू सहित स्वयं 10 हजार रुपये तथा प्रतिभू द्वारा 10 हजार रुपये की राशि का बंधपत्र निष्पादित कर सदाचार बनाए रखने के लिए बाउंड ओवर किया गया था। इसके बावजूद दोनों ने बाउंड ओवर आदेश की शर्तों का पालन नहीं किया।
आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा दोनों आरोपियों को प्रतिभूति प्रस्तुत किए जाने तक अथवा उससे पूर्व विधिपूर्वक रिहाई का आदेश होने तक, अधिकतम एक वर्ष की अवधि के लिए कारावास में निरुद्ध रखने के आदेश जारी किए गए। इसके बाद रतलाम पुलिस ने धारा 141 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बाउंड ओवर की शेष अवधि के लिए जेल भेज दिया।

Related Post

नामली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद, जावरा और रतलाम के विभिन्न स्थानों से चुराई थीं मोटरसाइकिलें, करीब 1.45 लाख रुपये का मश्रुका जब्त
रॉयल कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक, एएसपी विवेक कुमार लाल ने किया संवाद, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम सहित विभिन्न विषयों पर दी जानकारी, विद्यार्थियों के सवालों के भी दिए जवाब
माता के अभाव को कोई पूरा नहीं कर सकता : विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि

You missed

error: Content is protected !!