• Sun. Aug 16th, 2026

खरगोन जिले में एक घंटा तक जोरदार बारिश, बाइक सहित बहे युवक को बचाया

BySurendra Jain

Jul 2, 2019

भगवानपुरा। क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब एक घंटा जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से यातायात अवरूद्ध रहा। वहीं बाइक सहित एक युवक बह गया। बाद में उसे बचा लिया गया। तेज बारिश के कारण हाट बाजार भी प्रभावित हुआ। भगवानपुरा सहित देजला देवाड़ा, पीपलझोपा, कदवाली, रायसागर, लाहोरपानी सहित पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश से पीपलझोपा में लगा हाट बाजार प्रभावित रहा। व्यापारियों को भारी दिक्कतें आई।
वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसी तरह कदवाली में बारिश से स्कूल के सामने का नाला उफान पर आ गया। तेज बहाव में पीपरी पाला निवासी जितेंद्र पिता अमर सिंह 20 बाइक सहित बह गया। बाद में इसे बचा लिया। करीब आधा किमी दूर बाइक भी मिल गई।
हमीरपुरा के नाले में बाढ़ के कारण आधा घंटा यातायात थमा रहा। इसी तरह ग्राम भग्यापुर सहित आसपास में भी आधा घंटा तेज बारिश हुई। बारिश से धूलकोट-भगवानपुरा मार्ग स्थित नाला उफान पर आ गया। बारिश से कुंदा नदी में भी पानी भर गया। उल्लेखनीय है कि भगवानपुरा से सिरवेल 50 किमी मार्ग में छोटी पुलियाओं को लेकर नईदुनिया ने अलर्ट किया था।

You missed

error: Content is protected !!