भोपाल। सिंचाई विभाग के इंजीनियर के यहां लोकायुक्त टीम ने छापा मारा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री के यहां छापामार कार्रवाई हुई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई कार्यपालन यंत्री सुनील व्यास के भोपाल और सीधी आवास पर छापे डाले गए हैं। इस दौरान बड़ी मात्रा में जेवर और संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। कार्रवाई व्यास के अरेरा कॉलोनी ई वन स्थित गुलमोहर के सिद्धांत एनक्लेव के आवास पर की गई है।
लोकायुक्त दल ने सुबह पांच बजे सुनील व्यास के भोपाल ई 1 गुलमोहर कॉलोनी ग्रीन सिटी स्थित निवास एवं ई 7 अरेरा कॉलोनी भोपाल के साथ सीधी में निवास एवं कार्यालय पर आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण में कार्रवाई की।
गुलमोहर स्थित ई 1 कृष्णा विहार ग्रीन हाइट स्थित बंगले से सोने,चांदी के जेवर, कैश एवं दो गाड़ियां, बैंकों की एफडी व लॉकर की जानकारी मिली है। अब तक लगभग 13 एकड़ करीब कृषि भूमि की जानकारी प्राप्त हुई है। पूर्व में हुई शिकायत के आधार पर सत्यापन के दौरान आरोप सही पाये जाने पर छापेमार कार्यवाही की गई।
भोपाल में सिंचाई विभाग के इंजीनियर के निवास पर लोकायुक्त का छापा
