• Mon. Aug 17th, 2026

CBI ने दर्ज किए 640 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी 14 मामले

BySurendra Jain

Jul 2, 2019

नई दिल्ली। सीबीआई ने मंगलवार को देशभर में कथित तौर पर बैंक धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया। इसके तहत करीब 640 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के संबंध में 14 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि देश के 12 राज्यों में विभिन्न मामलों में कंपनियों के प्रमोटर और निदेशकों के खिलाफ समन्वित कार्रवाई के तहत एजेंसी की टीमों ने 18 शहरों में 50 स्थानों पर छापे मारे।
जिन शहरों में छापेमारी हुई, उनमें दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, ठाणे, वलसाड, पुणे, पलानी, गया, गुरुग्राम, चंडीगढ़, भोपाल, सूरत और कोलार शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत की गई छापेमारी में करीब 640 करोड़ रुपए के घोटाले का पता चला है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘देशभर में बैंक धोखाधड़ी के मामलों में सीबीआई ने मंगलवार को एक विशेष अभियान चलाया।
इसके तहत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 18 शहरों में 50 स्थानों पर छापे मारे गए।’अधिकारी ने बताया कि विभिन्न कंपनियों, उनके प्रमोटरों एवं निदेशकों और बैंक अधिकारियों समेत कई आरोपियों के खिलाफ 14 मामले दर्ज किए गए।

You missed

error: Content is protected !!