• Tue. Aug 4th, 2026

कीचड़ से परेशान रहवासियों ने लगाए नारे, सोमवार को होगा चक्काजाम

BySurendra Jain

Jul 2, 2017

रतलाम। सीवरेज लाइन डालने के दौरान ठेकेदार फर्म द्वारा सड़क को दोबारा से दुरूस्त नहीं करना अब शहर के रहवासियों को परेशानी में डालने लगा है। रविवार को वार्ड क्रमांक 5 स्थित अंबिका नगर के रहवासियों ने नगर निगम के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया। रहवासियों ने तय किया है कि सभी सोमवार सुबह 9 बजे अलकापुरी चौराहे पर चक्काजाम करेंगे।

दरअसल, अंबिकानगर में एक सप्ताह पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। इसके बाद ठेकेदार फर्म ने केवल मिट्‌टी भर दी, न मुरम बिछाई ओर न ही दूसरे कोई पुख्ता इंतजाम किए। बारिश के दौरान अब पूरी कॉलोनी में कीचड़ भर गया है। बीते 3 दिनों में कई रहवासी कीचड़ में वाहनों से फिसलकर गिर चुके है। सोमवार दोपहर कांग्रेस नेत्री अदिति दवेसर और पूर्व पार्षद बबीता नागर के नेतृत्व में यहां के रहवासियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। खबर आयुक्त एस.के. सिंह तक पहुंची तो उन्होंने मौके पर किसी इंजीनियर को भेजने के बजाए सफाई दारोगा को भिजवा दिया। रविवार शाम को अंबिका नगर के रहवासियों ने एक बार फिर से बैठक की और तय किया कि सोमवार सुबह 9 बजे अलकापुरी चौराहे पर चक्काजाम किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!