खबर पक्की: 3 जून लखनऊ, लोकसभा चुनाव के निराशाजनक परिणामों के बाद उत्तर प्रदेश में बना महागठबंधन जिसमें समाजवादी पार्टी बहुजन समाजवादी पार्टी और लोक दल शामिल था लगता है बिखरने लगा है बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज लखनऊ में ऐलान करा कि लोकसभा चुनाव में यादव वोट बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को ट्रांसफर नहीं हुए और इस कारण इस बुरी तरह चुनाव में हार हुई मायावती ने ऐलान किया कि आने वाली 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी अकेले लड़ेगी और महा गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी इस प्रकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवाज सच होती प्रतीत हो रही है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव परिणामों के बाद मायावती और अखिलेश आपस में जमकर लड़गे। मायावती के इस ऐलान से तो यही लग रहा है।
