ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना का विमान लापता हो गया है। इस विमान में 13 लोग भी सवार हैं। विमान के उड़ान भरने के बाद आखिरी बाद दो घंटे पहले संपर्क हुआ था। इसके बाद से ही विमान के चालकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक इंडियन एयरफोर्स का AN-32 विमान दो घंटे से ज्यादा पहले अरुणाचल प्रदेश की मेनचुका एयर फील्ड पर था। इसके बाद से ही विमान के पायलटों से संपर्क नहीं हुआ है। विमान ने जोरहट एयर बेस से दोपहर 12.25 बजे उड़ान भरी थी। विमान चालकों से आखिरी बार 1 बजे संपर्क हुआ था। बताया जा रहा है कि लापता विमान एयरफोर्स का परिवहन विमान था।
