• Sat. Aug 15th, 2026

कोर्ट ने राबर्ट वाड्रा को विदेश जाने की दी अनुमति, इलाज के लिए जा सकेंगे us और नीदरलैंड

BySurendra Jain

Jun 3, 2019

खबर पक्की: 3 जून नई दिल्ली, दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा की इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति की याचिका पर फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने वाड्रा को इलाज के लिए यूएस और नीदरलैंड जाने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति छह हफ्ते के लिए दी गई है। रॉबर्ट वाड्रा अभी अपने जाने का शेड्यूल कोर्ट को देंगे। हालांकि, मंगलवार को उन्हें ईडी ने पूछताछ के लिये बुलाया है।

बता दें, पिछली सुनवाई में ईडी ने लंदन जाने का विरोध किया था, क्योंकि प्रॉपर्टी भी वहीं है। ईडी ने कोर्ट में कहा था कि वाड्रा लंदन क्यों जाना चाहते थे। इसके बाद वाड्रा ने कहा था कि जहां बड़ी आंत के ट्यूमर का सही इलाज हो, वो जगह आप बता दीजिए मैं वहां चला जाऊंगा। फिर वाड्रा को नीदरलैंड और यूएस बताया गया, इसलिए अब वाड्रा को इन दो देशों में अपना इलाज कराने की मंजूरी दी गई है।

You missed

error: Content is protected !!