खबर पक्की: 2 जून नई दिल्ली, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक इफ्तार पार्टी में आमंत्रित मेहमानों को डराया गया और पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें आक्रामकता से कार्यक्रम स्थल से खदेड़ दिया। यह जानकारी भारतीय राजदूत ने दी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने होटल सेरेना (इफ्तार पार्टी स्थल) को घेर लिया और समारोह में शामिल होने आए सैकड़ों मेहमानों को परेशान करने लगे। न्यूज एजेंसी ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से लिखा है कि मेहमानों को जबरन वहां से हटाया गया। पाकिस्तान में भारत के राजदूत अजय बिसारिया ने बताया, ‘हम अपने सभी मेहमानों से माफी मांगते हैं, जिन्हें कल हमारे इफ्तार कार्यक्रम से हटा दिया गया था। इस तरह की डराने वाली रणनीति गहरी निराशाजनक हैं।
साथ ही बिसारिया ने कहा कि इस तरह की हरकतें द्विपक्षीय संबंधों के लिए प्रतिकूल हैं। उन्होंने कहा, ‘यह न केवल राजनयिक आचरण और सभ्य व्यवहार के बुनियादी मानदंडों का उल्लंघन था, बल्कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए प्रतिकूल था।’ एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इफ्तार पार्टी में बुलाए गए मेहमानों के घरों तक पाकिस्तानी अधिकारियों ने जाकर उसमें शामिल नहीं होने की लिए धमकाया भी थी।
भारतीय उच्चायोग में आयोजित इफ्तार में आए मेहमानों के साथ पाक अधिकारियों ने की बदसलूकी, जबरन बाहर निकाला।
