खबर पक्की: 2 जून नई दिल्ली, पीएम मोदी के कैबिनेट की शपथ के बाद जदयू और भाजपा में सब कुछ सही चलता हुआ नहीं दिख रहा है। पीएम मोदी के कैबिनेट में जदयू शामिल नहीं हुआ, वहीं दूसरी ओर एनडीए के सभी सहयोगियों दलों को एक-एक मंत्री पद दिया गया है। पहले चर्चा थी कि जदयू को एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री का पद दिया जाएगा। लेकिन बाद में पता चला कि पीएम मोदी के कैबिनेट में जदयू शामिल नहीं हुई है। इसके बाद रविवार को नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया। आठ नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल कराया गया लेकिन ये सभी जदयू कोटे से शामिल हुए हैं। भाजपा कोटे का किसी भी मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई। जबकि, भाजपा कोटे का एक मंत्रीपद खाली पड़ा है।
इसी बीच जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि हमने फैसला किया है कि अब आगे कभी भी एनडीए के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने त्यागी के हवाले से लिखा है, ‘जो प्रस्ताव दिया गया था, वह जेडीयू को अस्वीकार्य था। इसलिए हमने तय किया है कि भविष्य में भी जेडीयू कभी भी एनडीए के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होगी। यह हमारा फाइनल फैसला है।
JDU-BJP में दरार? केसी त्यागी बोले- अब कभी भी एनडीए के कैबिनेट में नहीं होंगे शामिल
