• Sat. Aug 15th, 2026

कांग्रेस की बैठक में फैसला, सोनिया बनी रहेंगी CPP प्रमुख, बोलीं- 12 करोड़ वोटर्स को थैंक्यू

BySurendra Jain

Jun 1, 2019

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बावजूद कांग्रेस के 52 सांसद लोकसभा में बैठेंगे। इन सासंदों की नेता सोनिया गांधी होंगी। शनिवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस पार्लियामेंटरी पार्टी की बैठक में सोनिया गांधी को एक बार फिर से संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है।
खबर है कि नेता चुने जाने के बाद सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में देश के 12 करोड़ वोटर्स को धन्यवाद कहा है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 12 करोड़ वोट मिले हैं और सोनिया गांधी ने इन्हीं वोटर्स को धन्यवाद कहा है।
गौरतलब है कि इन दिनों कांग्रेस के अंदरूनी हालात सामान्य नहीं हैं और यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफे की बात कह चुके हैं। हालांकि, कांग्रेस संसदीय दल ने अपना नेता चुन लिया है लेकिन कांग्रेस के सामने समस्या यह भी है कि सदन में उसके पास इतने भी सांसद नहीं हैं कि उनके किसी नेता को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष चुना जा सके।
बता दें कि 543 सदस्‍यों वाली लोकसभा में कांग्रेस के 52 सांसद हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए 55 सदस्‍यों की जरूरत होती है। इस हिसाब से देखें तो कांग्रेस के पास इस पद के लिए तीन सांसदों की कमी है।

You missed

error: Content is protected !!