खबर पक्की : 30 मई नई दिल्ली,लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को शपथ लेने से पहले, अपनी मंत्रिपरिषद को व्यवस्थित रूप देने के लिये भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ अंतिम दौर की वार्ता की। पीएम मोदी के कैबिनेट में इस बार अनुभव के साथ ही युवा शक्ति नजर आएगी। पीएम मोदी और अमित शाह की बैठक के बाद संभावित मंत्रियों को फोन करके पीएम मोदी से मिलने के लिए बुलाया गया है। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए कैबिनेट में रविशंकर प्रसाद, सदानंद गौड़ा, पीयूष गोयल, प्रकाश जावेड़कर, जी किशन रेड्डी, साध्वी निरंजन ज्योति, पुरुषोत्तम रुपाला, राम विलास पासवान, रमेश पोखरियाल और मुख्तार अब्बास नकवी मंत्री बनेंगे।
इसके अलावा अर्जुन मेघवाल, दमोह से भाजपा सांसद प्रहलाद पटेल, बाबुल सुप्रियो, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, कैलाश चौधरी, किरण रिजिजू, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, किशनपाल गुर्जर, हरसिमरत कौर, थावरचंद गहलोत, राव इंद्रजीत सिंह, जदयू से आरसीपी सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजनाथ कैबिनेट और रामदास अठावले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए फोन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेने से पहले इनसे अपने आवास पर मुलाकात करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार सुबह मंत्रियों के नामों पर फाइनल चर्चा करने के लिए 90 मिनट पीएम मोदी से मुलाकात की।
यहां देखें लिस्ट-
– रविशंकर प्रसाद
– पीयूष गोयल
– स्मृति ईरानी
– निर्मला सीतारमण
– किरण रिजिजू
– सुषमा स्वराज
– नितिन गडकरी
– राव इंद्रजीत सिंह
– अर्जुन मेघवाल
– कृष्णपाल गुर्जर
– हरसिमरत कौर
– सदानंद गौड़ा
– बाबुल सुप्रियो
– प्रकाश जावेडकर
– रामदास अठावले
– जिंतेंद्र सिंह
– साध्वी निरंजन ज्योति
– पुरुषोत्तम रुपाला
– रमेश पोखरियाल निशंक
– थारवचंद गहलोत
– आरसीपी सिंह (जदयू)
– जी किशन रेड्डी
– सुरेश अंगडी
– सोमप्रकाश
– रतनलाल कटारिया
– गजेंद्र सिंह शेखावत
– राजनाथ सिंह
ए रविंद्रनाथ
– कैलाश चौधरी
– प्रह्लाद जोशी
-संतोष गंगवार
-नित्यानंद राय
– राम विलास पासवान
सरकार गठन को लेकर मोदी और शाह पिछले दो दिनों में कई दौर की वार्ता कर चुके हैं। मोदी की मंत्रिपरिषद में राजग के घटक दल जदयू, शिवसेना, लोजपा, अन्नाद्रमुक, अकाली दल आदि को भी शामिल किया जायेगा। राजग के प्रत्येक घटक दल को एक कैबिनेट सीट मिलेगी। शिवसेना से अरविंद सावंत और लोजपा से रामविलास पासवान का नाम आगे बढ़ाया गया है।
मोदी कैबिनेट में अनुभव के साथ दिखेगी युवा शक्ति, मंत्रियों के किए नाम फाइनल, देखें पूरी लिस्ट
