खबर पक्की: 30 मई नई दिल्ली,लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को शपथ लेंगे। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी सरकार का हिस्सा होंगे और नई कैबिनेट में मंत्री बनेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी के कैबिनेट में इस बार अनुभव के साथ ही युवा शक्ति नजर आएगी. पीएम मोदी और अमित शाह की बैठक के बाद संभावित मंत्रियों को फोन करके पीएम मोदी से मिलने के लिए बुलाया गया है। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए कैबिनेट में रविशंकर प्रसाद, सदानंद गौड़ा, पीयूष गोयल, प्रकाश जावेड़कर, जी किशन रेड्डी, साध्वी निरंजन ज्योति, पुरुषोत्तम रुपाला, राम विलास पासवान, रमेश पोखरियाल और मुख्तार अब्बास नकवी मंत्री बनेंगे।
