खबर पक्की: 29 मई विदिशा, मध्य प्रदेश से ऐसी खबर आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर भी इस खबर की काफी चर्चा है। शादी के बाद दुल्हन पंडित के साथ फरार हो गई। उसी पंडित ने लड़की की शादी कराई थी। लेकिन बाद में वो उसी के साथ फरार हो गई। विदिशा जिले में एक युवती शादी कराने वाले पंडित के साथ ही कथित तौर पर भाग गई है। युवती अपने साथ नगदी और जेवरात भी ले गई है।
परिजनों ने युवती के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिरोंज थाने की पुलिस के अनुसार, ग्राम टोरी बागरोद की युवती रीना बाई (21) लापता है। युवती का विवाह सात मई को गंजबासौदा के आसट गांव के निवासी एक युवक के साथ हुआ था। रीना का विवाह पंडित विनोद महाराज ने संपन्न कराया था। युवती 23 मई से लापता है और वह अपने साथ नगदी व जेवरात भी ले गई है।
आशंका जताई जा रही है कि युवती विवाह संपन्न कराने वाले पंडित विनोद के साथ भागी है। कथित तौर पर रीना के विनोद से संबंध थे। पुलिस ने रीना के परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जिस पंडित ने कराई थी शादी, उसी के साथ फरार हो गई दुल्हन, साथ ले गई Gold और पैसे
