• Fri. Aug 14th, 2026

एक टीआई निलंबित, दो लाइन अटैच, एक थाना बदला

BySurendra Jain

May 27, 2019

रतलाम/ आचार संहिता हटते ही पुलिस कप्तान गौरव तिवारी भी एक्शन मोड में आ गए है। सोमवार को उन्होने अनुशासनहिनता और कार्य में लापरवाही पर एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया, दो को लाइन अटैच कर दिया है।
तथा 12उपनिरीक्ष को इधर उधर कीया है।

जानकारी के अनुसार एसपी गौरव तिवारी ने पिपलौदा थाना प्रभारी भवंरसिंह वसुनिया को निलबिंत कर उन्हे रक्षित लाइन भेज दिया है। बताया जाता है कि वसुनिया को ड्रग विनिष्टीकरण के लिए नीमच जाने के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के वे अनुपस्थित रहे, जिसके कारण उन्हे एसपी ने निंलबित कर दिया।

दो टीआई लाइन अटैच

एसपी गौरव तिवारी ने आलोट क्षैत्र में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाए जाने में असफल रहने पर आलोट थाना प्रभारी दुष्यतं जोशी
व दिनदयाल नगर थाना प्रभारी रामचंद्र भाटी को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं ओद्योगीक क्षैत्र रतलाम थाना प्रभारी शर्मिला कनेश को महिला थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।

12 उपनिरीक्षक भी इधर से उधर किए गए है।
– महेश शुक्ला को लाईन से चौकी धामनोद
– मो.अय्युब खान को चुनाव सेल डीपीओ से सालाखेड़ी चौकी थाना स्टेशनिवार रोड़
– अमित शर्मा को लाईन से सुखेड़ा चौकी थाना पिपलोदा
– अमित सारस्वत को लाईन से थाना आलोट
– दिपक मंडलोई को लाईन से बागरोद चौकी थाना नामली
– प्रताप सिह भदौरिया को लाईन से थाना पिपलौदा
– प्रहलाद डिडोर को सालाखेड़ी चौकी से पु.स.कै. धराड़
– रामजी लाल डुडवे को बिरमावल से खारवाकला चौकी थाना ताल
-अल्केश सिघाड़ को धामनोद से औधोगीक क्षैत्र रतलाम
– सुरेन्र्द सिह चौहान थाना बरखेड़ा से बिरमावल चौकी
– तेजसिह सेंगर को कनाडिया चौकी थाना आलोट से रावटी
– विजय बामनीया को थाना रावटी से कनाडिया चौकी थाना आलोट पर प्रदस्थ कीया गया है।

You missed

error: Content is protected !!