खबर पक्की, 5 नवंबर, रतलाम। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए रतलाम, जावरा, ताल एवं सैलाना में विभिन्न खाद्य संस्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कार्यवाई के दोरान रतलाम स्थित फर्म बड़े मामाजी मावा वाला चांदनी चौक से मावा का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। फर्म उमंग नमकीन त्रिपोलिया गेट से मक्खन बड़ा और नमकीन सेव का नमूना लिया गया। फर्म जैन मिठाई वाला महू रोड से लक्ष्मी डोटा स्टिक एवं काजू मैसूर पाक का नमूना लिया गया। फर्म रतलामी चटकारा नमकीन साक्षी पेट्रोल पम्प से लाल मिर्च पाउडर एवं नमकीन सेव एवं लॉन्ग सेव का नमूना लिया गया। बालाजी मावा भंडार सज्जन मील राम मंदिर के पास से मावा के 02 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
जावरा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल के द्वारा श्री देवनारायण मावा भंडार बरखेड़ी जावरा रतलाम का निरीक्षण किया गया। मौके पर विक्रम सिंह गुर्जर पिता नंद जी गुर्जर फर्म का संचालन करते पाए गए। मौके पर लगभग 40 किलो मावा निर्माण उपरांत विक्रय के लिए प्रदर्शित पाया गया। मौके पर मावा के तीन नमूने जांच हेतु लिए गए।
इसी प्रकार देव मावा भंडार बरखेड़ी जावरा रतलाम का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रेम सिंह गुर्जर पिता इंदर सिंह गुर्जर फर्म का संचालन करते पाए गए। मौके पर मावा निर्माण उपरांत विक्रय के लिए लगभग 30 किलो संग्रहित पाया गया। जिसमें से मावा के दो नमूने जांच हेतु लिए गए। प्रकार कोठारी ट्रेडर्स 78 कमानी गेट जावरा किराना शॉप का निरीक्षण किया गया। मौके पर नवीन कोठारी पिता रतनलाल जी कोठारी फर्म का संचालन करते पाए गए। फार्म से तुवर दाल एवं सरसों का तेल का नमूना जांच हेतु लिए गए। हातिम ट्रेडर्स 73 कमानी गेट जावरा रतलाम से ताहिर अली पिता युसूफ अली से अरिहंत फूड प्रोडक्ट मैदा का नमूना एवं शक्कर एवं खजूर का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत लिया गया।
ताल क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा कमलेश जमरा एवं तहसीलदार श्री निर्भय सिंह पटेल द्वारा ताल में कार्रवाई करते हुए विभिन्न खाद्य संस्थानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। न्यू बस स्टैंड स्थित देवकृपा रेस्टोरेंट से मिठाई, श्री राधे रेस्टोरेंट से सेव, पुराना बस स्टैंड स्थित बालाजी मावा भंडार से मावा, राजेंद्र मार्ग स्थित श्री जोधपुर स्वीट्स से मावालड्डू तथा कुम्भकारपूरा स्थित श्री बालाजी नमकीन से मावा के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा प्रीति मंडोरिया द्वारा सैलाना में कार्रवाई करते हुए विभिन्न खाद्य संस्थानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। बस स्टैंड सैलाना स्थित जोधपुर स्वीट्स से मिठाई, मोदी आइस एंड स्वीट्स से रसगुल्ला, कावेरी रेस्टोरेंट से केसर पेड़ा, जैन स्वीट्स से बर्फी एवं सेव के नमूने लिए गए।
लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएँगे। जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। सभी संस्थानों स्वच्छता बनाए रखने एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु मावा, सेंव नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थो के नमून लिए गए
