रतलाम/दो जिलो की बॉर्डर पर ट्रक मे हुई चोरी के मामले में ट्रक ड्राइवर दोनों जिलों के थानों पर चक्कर लगा रहा है। लेकिन दो दिनों के भी उसकी रिपोर्ट कहीं भी नहीं लिखी गई ऐसे में ट्रक चालक ने अपना ट्रक ढाबे पर खड़ा कर रखा है।
हैदराबाद से जयपुर छत पंखे लेकर जा रहे ट्रक क्रमांक एचआर 55 ्य5 766 के चालक गुलबाग पिता याकूब मेवात ने बताया कि वह 22 तारीख की रात को हैदराबाद से छत के पंखे भरकर निकला था। 24 की रात्री को 10-30 बजे के लगभग धार जिले के बदनावर के बाद चलती गाड़ी से माल उतर गया लेकिन ड्राइवर को भनक नहीं लगी। ऐसे में पिछे आ रहे एक कार चालक ने ट्रक का पिछा कर ड्राइवर सुचना दी की ट्रक का पीछे से डाला खुला है। ड्राइवर तब तक रतलाम जिले की सीमा मे मुल्तान के समीप एक ढाबे पर ट्रक खड़ा कर देखा तो ट्रक में से 20 कार्टून छत पंखे के गायब थे। एक कार्टून में चार छत पंखे थे।ट्रक चालक ने 100 नंबर डायल पर फोन किया जिस पर रतलाम के बिलपांक थाने पर खड़ा100 डायल का पुलिस वाहन पहुंचा लेकिन उसने घटनास्थल बदनावर क्षेत्र होने का कहकर वापस चला गया। बदनावर क्षेत्र से देर रात को भी 100 डायल पुलिस पहुंची लेकिन उसने घटनास्थल क्षेत्र रतलाम का होना बता कर वापस चले गए। ऐसे में ट्रक चालक दोनों थानों के चक्कर लगाकर सातरुंडा के पूर्व ही ट्रक ढाबे पर खड़ा कर अपने मालिक के आने का इंतजार कर रहा है। ट्रक ड्रायवर ने बताया की वह रतलाम भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो के पास पहुचा था लेकीन रविवार होने से आफीस बंद थे। वह वापस चला गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मे रिपोट दर्ज नही हुई थी। ट्रक चाकल का मोबाईल नम्बर 9518423990 है।
