नीमच/नीमच से मंदसौर जा रही कोठारी बस सीमेंट से भरे ट्राले में जा घुसी, जिसमे कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, हादसा फोरलेन रोड़ पर पिपलिया मंडी के पास रेलवे ओव्हर ब्रिज पर हुआ।
सीमेंट से भरे ट्राले मे डीजल खत्म होने के कारण ड्रायवर ने रोड़ पर ही ट्राला खड़ा कर दिया था, जिससे तेज़ रफ़्तार में आ रही कोठारी बस पीछे से जा घुसी, घटना के बाद मोके पर भारी अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है, पिपलिया मंडी सहित मल्हारगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुच कर मशक्कत में लगी हुई है, काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को निकाल कर जिला अस्पताल व पिपलिया मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जा रहा है, समाचार लिखे जाने तक 4 यात्रियों कर गंभीर घायल होने की सूचना है ।
बस व ट्राले में टक्कर, 9 लोग घायल, चार गंभीर
