नामली। पुलिस अधिक्षक गौरव तिवारी के निर्देश मे चलाई जा रही वाहन चैकीग के दौरान वाहन चोरो को पकडऩे मे नामली पुलिस को सफलता मिली।
नामली थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में रात्री में पुलिस दल द्वारा पंचेड़ फंटे पर वाहन चेंकिग के दौरान बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकीन वाहन चेकिंग दल की सुझबुझ के चलते पुलिस से बच नही पाए। पुलिस ध्दारा उन्ह रोक कर बाइक के कागजात मांगे गए तब कुछ नही बता पाये। उन्हे थाने पर लाकर सख्ती से पुछताछ करने पर उन्होने पुलिस को बताया की बाइक रू.क्क. 43 डी वी 0823 को 10 मई की रात नामली स्थित देशी शराब दुकान के पास से चुराई थी। जो कि अर्जुन पिता भँवर सिंह निवासी नामली की थी जिन्होंने काफी खोजबीन के बाद 15 मई को रिपोर्ट दर्ज करवायी गयी थी । उक्त आरोपी ने अपना नाम चेतन पिता गणेश यादव इंद्रा नगर निवासी रतलाम व नंदकिशोर पिता रामानंद पांडे रिलायंस पेट्रोल पम्प के सामने सेजावता बताया तथा सख्ती से पुछताछ करने पर दो बाइक और रेल्वे कालोनी रतलाम से भी चुराना कबूल किया है। बाइक चोरो को पकडऩे में एस आई एस एम खान,ए एस आई प्रकाशचंद्र ररोतिया,आरक्षक योगेन्द्र जादौन,रमेश चौहान, लोमेश शर्मा,मयंक जाटव आदि की सराहनीय भुमिका रही ।
तीन बाईक सहित दो बाईक चोर पकड़ाए
