• Fri. Aug 14th, 2026

जमानत से छूटते ही समझौता करने की दी धमकी

BySurendra Jain

May 26, 2019

नामली। नामली थाना क्षैत्र के ग्राम बरबोदना में 22 मई को गांव मे दलित की सेल(प्रोसेसन) नहीं निकालने की धमकी देकर प्रोसेसन में मारपीट करने के मामले मे 6 लोगो पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। तत्काल नामली पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर कार्यवाही की गयी थी जिस पर न्यायालय से उन्हे जमानत हो जाने पर गांव आने के बाद शनिवार की रात्रि में 9 दलित मोहल्ले में जाकर लालसिंह पिता रामसिंह राठौर के द्वारा वापस अश्लील गालिये व समझौता नही करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।रविवार दोपहर में समाजजन के द्वारा नामली थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला को ज्ञापन देकर आरोपी पर सख्त से सख्त कार्यवाही के लिए निवेदन कीया।इस अवसर पर अ.भा. अनुसूचित जाति युवजन समाज प्रदेश महा मंत्री शेलेन्द्र खरे, रमेश मालवीय, पप्पु लाल, जगदीश, धर्मेंद्र मालवीय, गोपाल पंवार, कारूलाल, रतन लाल मालवीय, भेरूलाल मालवीय, जितेंद्र, तेजराम, प्रदीप,ईश्वर लाल, बद्रीलाल सहित सेंकडो की संख्या लोग उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!