रतलाम/ एक हफ्ते मे एसपी आॅफिस डीआरपी लाइन में बने नए भवन में ही संचालित होंगा। विभाग ने इसकी तैयारियां प्रारभ कर दी हैं। और संभवत: अगले तीन-चार दिनो मे एसपी, एएसपी कार्यालय का स्थान बदल जाएगा। केवल यही नहीं बल्कि सीएसपी और यातायात अधिकारियों के कार्यालय भी बदल सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि महू रोड स्थित बने नए कलेक्ट्रेट भवन के समीप ही बने नया पुलिस भवन बनने के बाद से ही एसपी आॅफिस के साथ कई जरूर पुलिस आॅफिस वहीं से संचालित करने की बात चल रही थी। लेकीन लोकसभा चुनाव के चलते मामला टल गया था। फिलहाल नये भवन मे रेडियो, सीसीटीवी शाखा सहित अन्य कई कार्य संचालित नए हो रहे हैं।
एस पी गौरव तीवारी ने बताया की तीन-चार दिनो एसपी आॅफिस भी नये भवन मे शिफ्ट हो जाएगा ।
एसपी आफीस के साथ ही एएसपी आॅफिस भी नए भवन में ही संचालित होगा।
एस पी ने कार्यालय शिंफ्टीग को लेकर एस पी ने शनिवार दोपहर बाद नये भवन का निरिक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए है। सोमवार से वहा टेलीफोन, कम्यपुटर, नेट,फर्निचर आदि सामग्री ले जाने का काम शुरू हो जाएगा।
कोर्ट के समीप स्थित वर्तमान एसपी आॅफिस में शिफ्टिंग प्रक्रिया के बाद सीएपसी आॅफिस संचालित करने पर भी काम चल रहा है। फिलहाल दोबत्ती थाने के पीछे स्थित सीएसपी कार्यालय, वर्तमान एसपी आॅफिस से संचालित होगा। केवल तीनों प्रमुख अधिकारियों के ही नहीं बल्कि शिफ्टिंग के तहत सीएसपी आॅफिस खाली होने पर वहां यातायात डीएसपी आॅफिस शिफ्ट किया जा सकता है।
आम लोगो को भी देगे जानकारी
पुलिस अधिक्षक के अनुसार कार्यालयों में होने वाले बदलावों को लेकर आम जनता को भी पूरी जानकारी समय से दी जाएगी ताकी आम नागरिकों को अधिकारियों से मिलने में कोई समस्या न हो।
