रतलाम। डीजल चोरी के मामले में लापरवाही बरतने व आरोपीयो को बचाने का प्रयास करने पर बांगरोद पुलिस चौकी प्रभारी जे एस कनेश, आरक्षक राज तोमर और रमाकांत को एस पी गौरव तिवारी ने लाइन अटेच किया है।
मामले मे बागरोद ढाबे से पकड़े गये डीजल के मामले मे लापवाही बरतते हुए आरोपीयो को बचाने का कार्य कीया जा रहा था जिसकी सुचना एस पी गौरव तीवरी को मिलने पर
रतलाम से टीम भेजी गई थी। टीम ने आज सुबह 120 डीजल व टेंकर पकड़ा था और टेंकर चालक व ढाबा संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार आरोपी टेंकर चालक राजेश पिता रामचन्द्र धाकड़ बांगरोद, ढाबा संचालक बालमुकंद पिता बद्रीलाल धाकड़ बांगरोद, परमानंद पिता जगन्नाथ धाकड़ बांगरोद और नारायण पिता गणपतलाल खाचरोद के विरूध्द प्रकरण दर्ज कीया गया।
