• Sat. Nov 7th, 2026

गुमान ने भुरिया का गुमान किया खत्म, मोदी लहर मे काग्रेस धराशाही, सैलाना विधानसभा से काग्रेस मिली बढत

BySurendra Jain

May 23, 2019

रतलाम। रतलाम- झाबुआ लोकसभा सीट भी मोदी लहर से अछुती नही रही और इस सीट पर दुसरी बार मोदी लहर मे काग्रेस धराशाही हो गई।
भाजपा के गुमान सिह डामोर ने काग्रेस कान्तिलाल भुरिया से 90 हजार 636 के लगभग मतो से आगे चल रहे है। लोकसभा क्षैत्र से गुमान सिह डामोर ने भुरिया का गुमान(धमण्ड) खत्म कर दिया है। लेकीन सैलाना विधानसभा से काग्रेस को बढत मिली है।
लोकसभा क्षैत्र मे भाजपा की बढत के साथ ही पुरे क्षैत्र मे खुशी की लहर छा गयी और एक दुसरे को नेता बधाई देने लगे।
समाचार लिखे जाने तक लोकसभा क्षैत्र के कुल 14 लाख 509 मतदान की गिनती हो चुकी थी और मतगणना चालू थी।
लोकसभा क्षैत्र मे भाजपा को 6 लाख 96 हजार 103 मत मिल चुके थे वही काग्रेस को 6 लाख 5 हजार 467 मत मिल चुके थे।जब की मतदाताओ ने नोटा का भी जमकर उपयोग कीया और नोटा मे 35 हजार 231मत डलने समाचार है।
रतलाम शहर से भाजपा के गुमान सिह डामोर को एक लाख 238 मत मिले वही काग्रेस के कान्तिलाल भुरिया को 47हजार100 मत मिले इस प्रकार 53138 मतो से बढत ली वही रतलाम ग्रामीण से भाजपा के गुमान सिह डामोर को 96 हजार 854 मत मिलेऔर काग्रेस के कान्तिलाल भुरिया को 59 हजार 116 मत मिले यहा से भी भाजपा ने 37 हजार 738 मतो से बढत हासील की है।तथा सैलाना विधानसभा से गुमान सिह डामोर को 70 हजार 717 मत मिले वही काग्रेस के कान्तिलाल भुरिया को 72 हजार 754 मत मिले यहा से 2037 मतो की बढत काग्रेस को मिली है।
जिले से भाजपा के गुमान सिह डामोर को 88 हजार 839 मत लेकर लोकसभा क्षैत्र मे सबसे बडी बढत हासील की है।
लोक सभा चुनाव 2019 के लिए डाले गए मतों की गिनती का काम शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय में
सुबह 8 बजे शुरू हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी रूचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी व डीआईजी सहित अन्य अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया।
पहले राउंड से ही इस सीट पर भाजपा ने बढत बनाए रखी।
रतलाम -झाबुआ लोकसभा सीट पर कुल 9 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे थे।
मुख्य मुकाबला भाजपा के जीएस डामोर व कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया के बीच ही रहा है।
मतगणना स्थल पर दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा है। इस सीट पर हर किसी की निगाह लगी हुई थी।

error: Content is protected !!