• Thu. Aug 13th, 2026

फूड पॉइजनिंग से बाप बेटे की मौत, पत्नी, पुत्री घायल

BySurendra Jain

May 19, 2019

रतलाम/ जिले के सरवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चावड़ा खेड़ी निवासी भांणजी पिता थावरा निनामा उम्र 65 वर्ष तथा बेटा रकमा उम्र 41 वर्ष की मौत हो गई ।
वहीं मामले में भांणजी की पत्नी नाथी बाई उम्र 63 वर्ष व पुत्री सुंदर बाई 45 वर्ष जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भांणजी अपने परिवार के साथ शनिवार कि सुबह धरियावद के पास गए थे और घर से खाना बना कर साथ ले गए थे। रास्ते में सेव खरीद कर खाना खाया था। उसके 1 घंटे बाद दोपहर 3 बजे भांणजी को उल्टी हुई उसके बाद में परिवार के अन्य सदस्य को भी उल्टी होना प्रारंभ हो गई जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सैलाना लाया गया जहां पर शनिवार की रात को भांणजी ने दम तोड़ दिया वही बेटा रकमा ने रतलाम जिला चिकित्सालय में रविवार की दोपहर पश्चात दम तोड़ दिया। अपनी व पुत्री का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है

You missed

error: Content is protected !!