• Thu. Aug 13th, 2026

जिले में उत्साहपूर्वक माहौल मतदाताओं ने किया मतदान, जिले भर में 76 प्रतिशत के लगभग हुआ मतदान

BySurendra Jain

May 19, 2019

खबर पक्की : रतलाम। लोकतंत्र के महापर्व आखरी चरण में हुए मतदान रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट के लिए जिले की तीन विधानसभाओं के मतदाताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ हुआ लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 6 बजे से ही लोगों ने कतार लगाना प्रारंभ कर दी थी। शाम 6 बजे तक जिले का कुल मतदान 75.68 प्रतिशत से अधिक रहा। वहीं रतलाम शहर विधानसभा में 68.36 प्रतिशत के लगभग, ग्रामीण विधानसभा में 80.79 प्रतिशत लगभग, सैलाना विधानसभा में 81.26 प्रतिशत के लगभग मतदान होने के समाचार मिले है।
लोकतंत्र के इस महापर्व में तेज गर्मी के चलते भी मतदाता का उत्साह कम नहीं हुआ। दिन भर लोगों ने अपने मत का उपयोग कर लोकतंत्र के इस महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए खड़े रहे।

You missed

error: Content is protected !!