रतलाम/ रतलाम के बजरंग नगर में एक महिला का नाम से अन्य महिला ने मतदान कर दिया जब महिला मतदान केंद्र पर पहुंची तो वहां पर उसे मतदान करने से मना कर दिया। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद टेंडर वोट डलवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बजरंग नगर स्थित मतदान केंद्र 257 पर ऊकाला रोड निवासी बसंती बाई का नाम बजरंग नगर मतदान केन्र्द पर था लेकिन बसंती बाई के आने के पूर्व मतदान हो गया।बंसन्ती बाई ने इसकी शिकायत पीठासीन अधिकारी से की उसके बाद मतदान अधिकारी पारुल जैन ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए महिला का टेंडर वोट कराया गया।जो निर्वाचन नियम मे आता है।
बजरंग नगर में हुआ फर्जी मतदान
