• Thu. Aug 13th, 2026

मतदान के लिए लाइन में खड़ी महिला की मौत

BySurendra Jain

May 19, 2019

रतलाम /जिले के सरवन थाना क्षेत्र अंतर्गत बैडदा चौकी के पास चंदेरा गांव निवासी एक महिला सुबह पोलिंग बूथ क्रमांक 72 खड़ी थी तभी अचानक तबीयत खराब हुई और उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गेन्दी बाई पति नरसिंह मईड़ा उम्र 65 वर्ष वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर आई थी।जहा महिला की तबीयत खराब होने पर अचानक चक्कर खाकर गिर गई और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद कुछ देर तक अफरा तफरी मची लेकिन बाद में महिला के परिजन उसे घर ले गए। सूत्रों ने यह भी बताया कि महिला बीमार अवस्था में थी।

You missed

error: Content is protected !!