• Fri. Aug 14th, 2026

लोकसभा चुनाव 2019: मतदान से एक दिन पहले वोटर्स की उंगलियों पर जबरन लगाई गई स्याही, बोले- ‘BJP वालों ने 500 रुपये देकर कहा किसी को बताना नहीं’

BySurendra Jain

May 19, 2019

खबर पक्की: 19 मई लखनऊ, उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से एक दिन पहले मतदाताओं की उंगुलियों पर जबरन स्याही लगाने का मामला सामने आया है मामला यूपी की चंदौली सीट का है। इस संसदीय सीट के तहत पड़ने वाले तारा जीवनपुर गांव के लोगों का कहना है कि मतदान से एक दिन पहले उनकी उंगलियों पर जबरन स्याही लगा दी गई। इसके साथ ही उन्हें 500 रुपये दिए गए। ऐसा करने वाले उनकी गांव के रहने वाले ही तीन लोग थे। उन्होंने कहा, ‘वे लोग भाजपा के थे। उन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम पार्टी के लिए वोट डालेंगे। उन्होंने हमें कहा कि अब आप वोट नहीं डाल सकते। किसी को बताना नहीं।
चंदौली के एसडीएम कुमार हर्ष ने इस मामले पर कहा, ‘शिकायतकर्ता अभी पुलिस थाने में हैं। वे लोग जो शिकायत दर्ज कराते हैं, उसके मुताबिक हम लोग कार्रवाई करेंगे। वे अभी भी वोट डालने के योग्य हैं क्योंकि चुनाव तब शुरू नहीं हुए थे।उन्हें अपनी एफआईआर में लिखवाना होगा कि उनके उंगलियों पर जबरन स्याही लगाई गई है.’ न्यूज एजेंसी ANI ने इन मतदाताओं की उंगुलियों पर लगी स्याही वाली तस्वीरें जारी की हैं। इन लोगों ने अपने हाथ में उन्हें कथित तौर पर दिए गए नोट पकड़ रखे हैं और उनकी उंगलियों पर स्याही लगी हुई है।

You missed

error: Content is protected !!