खबर पक्की :19 मई रतलाम, मोबाइल मतदान बूथ के अंदर नहीं ले जाने देने के नए नियम के कारण कई जगह पर मतदाताओं की नाराजगी देखी गई उनका कहना था कि हम मोबाइल से अगर कुछ शूट कर रहे हैं फोटो खींच रहे तो आप जप्त कर लीजिए लेकिन हम इतना महंगा मोबाइल किसके भरोसे छोड़कर जाए। मतदाताओं की शिकायत जायज भी है चुनाव आयोग ने नियम तो लागू कर दिया लेकिन मोबाइल रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की इससे बूथ क्रमांक 179 पोलो ग्राउंड स्थित मुक बधिर मतदान केंद्र पर 4 मतदाता बगैर वोट दिए जाने लगे इस पर पीठासीन अधिकारी से भाजपा कार्यकर्ता रवि जौहरी की बोलचाल हुई उन्होंने कहा कि एक तरफ चुनाव आयोग करोड़ों रुपए खर्च कर के मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है दूसरी तरफ आप मोबाइल अंदर नहीं ले जाने देने के नाम पर मतदाता को बगैर वोट किए जाने दे रहे हैं। रवि जोहरी ने बताया कि उनके द्वारा आपत्ति लेने पर अधिकारी ने एसपी से बात की और बताया कि मतदाता मोबाइल के कारण बगैर वोट दिया जा रहा है इस पर एसपी ने कहा कि मोबाइल को साइलेंट मोड पर ले कर जाए तो अंदर जाने दिया जाए बाहर रखने की बाध्यता पर उन ने फिर जोर नहीं दिया चुनाव आयोग को भी कोई भी नियम लागू करते वक्त उसके व्यवहारिकता पर ध्यान देना चाहिए अगर मोबाइल साथ में लेकर आएगा आदमी तो फिर वह बाहर किसके भरोसे रखकर कर जाएगा।
