• Thu. Aug 13th, 2026

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी सहित 7 पर एफआईआर दर्ज

BySurendra Jain

May 18, 2019

अलीराजपुर/लोकसभा चुनाव 2019 को प्रचार प्रसार अभियान 17 मई की शाम 05 बजे थम गया। आलीराजपुर मे काग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, महेश पटेल, आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, आलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रंसिह हनी बघेल, ओम राठौड, साबिर बाबा, सेना पटेल पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते थाना कोतवाली आलीराजपुर पर एफआईआर दर्ज हुई। आलीराजपुर भाजपा की सूचना पर सहायक संचालक पिछडा एवं अल्पसंख्यक विभाग की देवयानी बामनिया ने एफआईआर दर्ज करवाई। सांसद प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया अपने साथ आलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रंसिह हनी बघेल, आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, महेश पटेल, साबिर बाबा, ओम राठौड, सहित आदि कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर आलीराजपुर नगर के बहारपुरा, रामदेव मंदिर चैराहा, नीम चैक, बोहरा बाखल मे मतदाताओ को उनके घर घर जाकर हाथ के पंजे का बटन दबाकर अपने लिए वोट की मांग कर रहे थे।
जबकि शुक्रवार की शाम से ही चुनाव आयोग के दिषा निर्देषानुसार चुनाव प्रचार व बाहरी व्यक्ति को जिले में प्रवेश करने पर प्रतिबंधित कर दिया गया था।
जब प्रचार की सूचना भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह को लगी तब उन्होनें भाजपा उम्मीदवार गुमानसिंह डामोर को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही गुमानसिंह डामोर ने चुनाव आयोग से आलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रसिंह हनी बघेल, के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद कांतिलाल भुरिया सहित कुल 8 लोगों पर थाना आलीराजपुर में एफआईआर दर्ज की गई।
आपको बताते चले कि 17 मई शुक्रवार की शाम 5 बजे से ही लोकसभा चुनाव 2019 का प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद शनिवार की दोपहर के समय आलीराजपुर जिले की सीमा में प्रवेष कर आलीराजपुर नगर में बिना किसी अनुमति के कांग्रेस प्रत्याषी कांतिलाल भुरिया के साथ आलीराजपुर झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रसिंह (हनी) बघेल, के खिलाफ आलीराजपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इनके साथ साथ आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, आलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल, महेष पटेल, ओम राठौर, साबिर बाबा, दिलीप पटेल के खिलाफ देव्यानी बामनिया सहायक संचालक पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आलीराजपुर द्वारा थाना आलीराजपुर में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।
भाजपा की शिकायत के बाद आलीराजपुर तहसीलदार संतुष्टि पाल मौके पर पहुंची थी। और फोटो विडियो के प्रमाण जुटाकर अपना प्रतिवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी शमीमुद्दीन को सौंपा था। उसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आलीराजपुर कलेक्टर शमीमुद्दीन ने सुरेन्द्रसिंह बघेल के आलीराजपुर में प्रवेष व वोट मांगने लिए जनसंपर्क करने को अवैधानिक मानते हुए सुरेन्द्रसिंह हनी बघेल एवं कांतिलाल भूरिया सहित प्रमुख कांग्रसियों पर धारा 144 एवं आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में धारा 188 एवं लोक प्रतिनिधित्व की धारा 151 की धारा 126 (ग) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

You missed

error: Content is protected !!