खबर पक्की 13 मई रतलाम। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नेहरू स्टेडियम पर जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर कसके निशाना साधा उन्होंने कहा कि पीएम कहते हैं कि मैंने 50 साल तपस्या की है जब वह इतने तपस्वी है तो ने किसानों का दुख दर्द क्यों नहीं दिखाई देता उन्हें नौजवानों की बेरोजगारी क्यों नहीं दिखाई देती है उन्हें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से क्यों फर्क नहीं पड़ता। हर साल ₹6000 देने की किसान सम्मान योजना पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि पूरे 5 साल किसानों के लिए कुछ नहीं किया अब जब चुनाव आ गए हैं तो ₹6000 साल भर के पकड़ा कर उसे किसान सम्मान योजना बता रहे हैं यह किसानों का सम्मान नहीं उनका अपमान है। प्रियंका ने कहा कि पूरे 5 साल मोदी जी ने प्रचार प्रचार और प्रचार में निकाल दिए किया कुछ नहीं अब पुराने वादों पर कुछ नहीं कहते और नए-नए सपने दिखाने फिर शुरू कर दिया है प्रियंका ने कहा कि यह चुनाव बहुत सोच-समझकर वोट देने का है आप इस देश के मालिक है आपने नेताओं को नेता बनाया है यदि आपको अपने आप को मजबूत करना है तो कांग्रेस को वोट दीजिए क्योंकि कांग्रेस जनता की सुनती है और जनता के हिसाब से काम करती हैं प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो 24 लाख रोजगार 1 साल में दिया जाएगा । 10 लाख रोजगार हम पंचायत के माध्यम से देंगे प्रियंका के पहले कांग्रेस की सभा को मुख्यमंत्री कमलनाथ और रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने भी संबोधित किया।
