• Fri. Aug 14th, 2026

ये मिलावटी लोग कह रहे हैं “हुआ तो हुआ” अब देश कह रहा “बहुत हुआ”, मोदी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

BySurendra Jain

May 13, 2019

खबर पक्की
रतलाम/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर के पक्ष में रतलाम बंजली हवाई पट्टी के पास एक महती सभा को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि बोफोर्स ,टू जी ,पनडुब्बी हेलीकॉप्टर,कामन वेल्थ घोटाला कर के देश की प्रतिष्ठा दाव पर लगा दी। अब ये महान मिलावटी कह रहे हैं हुआ तो हुआ लेकिन अब देश की जनता कह रही है कि बहुत हुआ।मोदी ने कहा की भोपाल गैस त्रासदी का खामियाजा लोग आज तक भुगत रहे है। नामदार लोगों ने प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था क्या हुआ आज तक जनता का कर्ज माफ नही हुआ। कर्जदार किसानों के घर पुलिस पहुंच रही है 55 वर्षों तक इस प्रकार देश को एक ही परिवार ने ठगा है। इन्होंने बिजली बिल आधा करने का वादा किया था क्या हुआ बिजली की सप्लाई आधी हो गई। मोदी ने दिग्गी राजा द्वारा वोट नहीं डालने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो जाकिर नायक से नहीं डरते मैं अपने क्षेत्र के प्रत्याशी से डरकर वोट डालने नहीं गए मोदी ने उपस्थित जनसमुदाय को कहा की कुछ दिन पूर्व रतलाम का बेटा लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र सिहं युद्धपोत में लगी आग को बुझाते वक्त शहीद होकर सर्वोच्च बलिदान दिया।और ये नामदार अपने परिवार के लिए इस युद्ध पोत को पिकनिक के लिए उपयोग करते हैं।

You missed

error: Content is protected !!