• Fri. Aug 14th, 2026

ट्रैक्टर बाइक की भिड़ंत एक की मौत तीन घायल

BySurendra Jain

May 11, 2019

खबर पक्की
रतलाम/ सैलाना मार्ग पर बंजली हवाई पट्टी के पास ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें एक की मौत हो गई घटना में तीन घायल हुए जिन्हें पुलिस वाहन से जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रतलाम सैलाना मार्ग पर बंजली हवाई पट्टी के पास बाइक को बचाने में ट्रैक्टर पलटी खा गया जिसमें सवार मुकेश पिता रामचंद्र निवासी अंबापाड़ा थाना सरवन की मौत हो गई वहीं सुनील उर्फ चुन्नीलाल पिता हिरा घायल हुए। मोटरसाइकिल पर सवार राजेश पिता नागु निवासी बड़बड़, ज्योति पति सोहन व मोहित पिता राजेश घटना में घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

You missed

error: Content is protected !!