खबर पक्की: 13 मई रतलाम आज रतलाम में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा का वास्तविक समय 11:00 बजे से प्रारंभ होना है और प्रधान मंत्री का उद्बोधन 11:10 पर प्रारंभ होगा लेकिन गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रधानमंत्री की सभा में भीड़ कम जुटने की आशंका आशंका है यही कारण है कि स्थानीय भाजपा संगठन ने अखबारों में जो विज्ञापन जारी किया है उस में प्रधानमंत्री की सभा का समय 9:00 बजे बताया है अब जिसे नरेंद्र मोदी की सभा को सुनना है वह 9:00 बजे का विज्ञापन में समय देखकर 8:30 बजे पहुंच जाएगा तो उसे लगभग 3 घंटे परेशान होना पड़ेगा। इससे लगता है कि जनता की परेशानियों से भाजपा संगठन का कोई लेना देना नहीं है वह सिर्फ अपनी सफलता को लेकर और मोदी जी के सामने किसी तरह नंबर कम ना हो इसका ध्यान रखना चाहती है ये खबर सिर्फ जनता को अलर्ट करने के लिए है ताकि अगर किसी को कोई काम हो तो वह निपटा कर तय समय पर सभा के लिए पहुंचे और अनावश्यक रूप से परेशानी ना हो।
