• Sat. Aug 1st, 2026

दाढ़ी नहीं बनाने पर छात्रों को स्कूल से घर भेजा, माताएं पहुंची कलेक्टर के पास

BySurendra Jain

Jun 27, 2017

रतलाम। शहर के ख्यात स्कूल सेंट जोसेफ में बोहरा समुदाय के दो छात्रों को दाढ़ी नहीं बनाने पर स्कूल प्रशासन द्यारा दबाव बनाने का मामला सामने आया है। दोनों ही छात्रों की माताओं ने मंगलवार को कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल को इसकी शिकायत की है। इन महिलाओं का कहना है कि बोहरा समाज में दाढ़ी रखना अनिवार्य धार्मिक मान्यता है, इसके बावजूद सेंट जोसेफ स्कूल की शिक्षिकाओं ने दोनों के बच्चों पर दबाव बनाया और कहा कि जब तक दाढ़ी बनाकर नहीं आओगे, क्लास अटेंड नहीं करने दी जाएगी। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए है।

बोहरा समुदाय की महिलाएं समीना पति हकीमुद्दीन मिठाईवाला और तस्लीमा पति जुल्फीकार मुनीम क्षेत्रीय पार्षद जाकिर रावटीवाला के साथ कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल को शिकायत करने पहुंची थी। समीना का पुत्र मोहम्मद सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 10 वीं व तस्लीमा का पुत्र अबीजर कक्षा 11 वीं का छात्र है। दोनों ही महिलाओं ने आरोप लगाया है कि दाढ़ी नहीं बनाने पर स्कूल में दोनों बच्चों को इस कदर परेशान किया गया कि उन्हें दाढ़ी पर हाथ रखकर परिसर में घूमना पड़ता है, एक बार तो स्कूल से घर भी भेज दिया गया।

You missed

error: Content is protected !!