रतलाम। रतलाम से पच्चीस किलोमीटर दूर अंबोदिया फंटा के पास एक यात्री बस को ट्राले ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को रतलाम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बस भीमावल गांव से रतलाम की तरफ आ रही थी। रास्ते में मुसाफिरों को उतारने के लिए बस रूकी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बस पलट गई और उसमें बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कुछ ही हालत गंभीर है।
