• Fri. Aug 14th, 2026

मोटरसाइकिल से भरे कंटेनर पर गिरी हाईटेंशन लाइन, 50 बाइक जलकर खाक

BySurendra Jain

May 10, 2019

मुरैना। आज सुबह मुरैना की कृषि उपज मंडी में बाइक से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन टूटकर कंटेनर पर गिर गई। देखते ही देखते कंटेनर आग की लपटों में घिर गया और कंटेनर के अंदर रखी पचास मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। कंटेनर जलता देख कुछ देर के लिए मंडी में भी अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचते ही कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।

बता दें कि कृषि मंडी के सामने एक बाइक शोरूम है। जिसके मालिक ने उपज मंडी को अपने यहां आने वाले लोडिंग वाहनों का पार्किंग स्टैंड बना रखा था और यहीं कंटेनर के अंदर रखी गाड़ियों को उतारा जाता था और फिर इसे शोरूम में ले जाया जाता था। ऐसे में कृषि उपज मंडी प्रबंधन भी सवालों के घेरे में आ रहा है।

You missed

error: Content is protected !!