• Fri. Aug 14th, 2026

आई एन एस विराट पर सरकारी कार्यक्रम में आए थे राजीव गांधी सेना की छवि खराब नहीं करें मोदी: पूर्व नौसेना अध्यक्ष रामदास

BySurendra Jain

May 9, 2019

खबर पक्की : 9 मई। दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को एक जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया था। पीएम मोदी का आरोप था कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए विमानवाहक पोत INS विराट का इस्तेमाल एक द्वीप पर परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए किया था। पीएम मोदी ने दावा किया था कि इसमें इटली से आए उनके रिश्तेदार भी शामिल हुए थे और INS विराट का इस्तेमाल टैक्सी की तरह किया गया था। पीएम मोदी के इस बयान को पूर्व ऐडमिरल एल रामदास ने जुमला बताया।पूर्व नौसेना प्रमुख एल रामदास ने पीएम मोदी के इस बयान को जुमला बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी INS विराट पर सरकारी काम से गए थे. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी INS विराट पर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरण में गए थे। एडमिरल रामदास ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा इस तरह बार-बार सेना का नाम लेकर चुनाव में देश की जनता के सामने सेना की छवि खराब कर रहे हैं मोदी।

You missed

error: Content is protected !!