• Wed. Sep 16th, 2026

नरोत्तम मिश्रा की चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका

BySurendra Jain

Jun 27, 2017

भोपाल। मध्यप्रदेश के कद्दावर मंत्री और दतिया से विधायक नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट ग्वालियर खंडपीठ में याचिका दायर की है। याचिका के माध्यम से हाइकोर्ट से आयोग के फैसले पर स्थगन मांगा गया है।

गत शनिवार को चुनाव आयोग ने पेड न्यूज के एक मामले में नरोत्तम मिश्रा के 3 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। दतिया के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती द्वारा 2008 के विधानसभा चुनाव के संदर्भ में यह शिकायत की गई थी। मिश्रा ने अधिवक्ता एम.पी.एस. रघुवंशी के माध्यम से हाइकोर्ट में चुनाव आयोग के फैसले में कमी, नया जनादेश प्राप्त कर लेने जैसे विषयों को हाइकोर्ट के सामने रखकर फैसले पर स्थगन की मांग की है।

error: Content is protected !!