• Wed. Sep 16th, 2026

निगम आयुक्तों के बुरे दिन, अब कटनी आयुक्त फंसे

BySurendra Jain

Jun 28, 2017

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगर निगम आयुक्तों के फिलहाल दिन खराब चल रहे है। सतना नगर निगम आयुक्त को लोकायुक्त द्वारा ट्रेप किए जाने के बाद अब कटनी नगर निगम के आयुक्त संजय जैन भी विवाद में फंस गए है। संजय जैन ने मंगलवार की रात कटनी में पत्रकारों के एक व्हाट्सअप ग्रुप में अश्लील वीडियों पोस्ट कर दिया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियो को शिकायत की है।

सतना निगम आयुक्त सुरेंद्र कथारिया को फिलहाल कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर रखा गया है। उनका मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि कटनी निगम आयुक्त संजय जैन अश्लील वीडियों पोस्ट के मामले में फंस गए। वाकया मंगलवार रात करीब 9 बजे का है। उन्होंने व्हाट्सअप ग्रुप में जो वीडियों पोस्ट किया उसमें एक युवती स्वच्छ भारत अभियान के टाइटल सांग पर अश्लील डांस कर रही है। विवाद सुर्खियों में आया तो भाजपा नेता पद्मेश गौतम ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को मामले की शिकायत कर दी। हालांकि आयुक्त संजय जैन का कहना है कि गलती से ऐसा हुआ है, बकौल जैन मैं वीडियों डिलीट कर रहा था लेकिन वह गलती से ग्रुप में सेंड हो गया।

error: Content is protected !!