• Thu. Aug 13th, 2026

हर्ष मेहता (हाईकोर्ट एडव्होकेट) को दूसरी बार मिला स्वर्ण पदक

BySurendra Jain

May 6, 2019

खबर पक्की : 6 मई झाबुआ, हर्ष मेहता जिन्होंने पिछले 7-8 वर्षों में इन्दौर जैसे महानगर में अपना एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान राजनीतिक, सामाजिक, वकालत एवं अन्य सभी क्षेत्रों में स्थापित किया हैं, उन्होंने एक और बहूत ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है जो संभवत प्रदेश में प्रथम बार किसी ने हासिल की है ! वह उपलब्धि हैं, *विधि/न्याय क्षेत्र की सूपरमास्टर डिग्री एल.एल.एम के् प्रथम वर्ष में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक(GOLD MEDAL) लेने के बाद 2 वर्ष के संपूर्ण एल.एल.एम में आज तक के सर्वाधिक अंक प्राप्त कर दूसरी बार देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करना* ।
श्री मेहता भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य होने के साथ-साथ पूर्व में भारतीय जनता पार्टी आई-टी सेल के इंदौर महानगर के सह-संयोजक भी रहे है !! इसके अलावा श्री मेहता कई बड़े सामाजिक संगठनों में प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय पदों पर इतनी कम उम्र में ही काबिज हुए हैं ! श्री मेहता को एल.एल.एम कोर्स में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय, इंदौर द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रमाण-पत्र विधि महाविद्यालय की प्राचार्या श्री शोभा जी सुद्रास, अनगिनत न्यायाधीश को अपने ज्ञान के माध्यम से प्रदेश ही नहीं देश में सिविल जज की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करवाने वाले श्री रेहमान सर एवं अन्य कई गणमान्य अतिथियों एवं छात्र छात्राओं के बीच देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर परिसर में श्री मेहता को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित गया ।। उल्लेखनीय है कि श्री मेहता प्रदेश के प्रथम ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्हें एल.एल.एम के प्रथम वर्ष के साथ 2 वर्ष के संपूर्ण एल.एल.एम कोर्स में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर दो बार स्वर्ण पदक से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया !
*प्रमाण पत्र में यह भी उल्लेखित है कि भविष्य में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से होने वाले किसी भी कोर्स की फीस का वहन विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा*,
दूसरी बार स्वर्ण पदक मिलने की खबर प्राप्त होते ही मेहता के समर्थकों, रिश्तेदारों, परिजनो एवं मित्रों में ख़ुशी की लहर छा गयी एवं श्री मेहता को बधाईयों का तांता जारी हो गया बधाईयो में सर्व श्री भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे,
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री प्रदीप नायर, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य सुनील गुप्ता, शिरडी साईं सेवा संस्थान के ट्रस्टी परमेश्वर येवले, राजवाड़ा मित्र मंडल के संरक्षक एवं उद्योगपति बृजेंद्र शर्मा, भा.ज.पा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश दुबे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दौलत भावसार, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई प्रदेश महामंत्री विकास डागा, इंदौर नगर कार्यवाहक अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, इंदौर अभिभाषक संघ अध्यक्ष दिनेश पांडे (गुरु), पार्षद अजय सोनी, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र सोनी, नीमा समाज अध्यक्ष मनमोहन शाह, अरोड़ा समाज अध्यक्ष सत्यनारायण अरोड़ा, व्यापारी संघ से नीरज राठौड़, कमलेश पटेल, अभिभाषक संघ अध्यक्ष बद्री सोनी, सचिव दीपक भंडारी, वैश्य महासम्मेलन नगर अध्यक्ष संजय शाह, रोटरी क्लब आजाद के संजय काठी, बोहरा समाज से नूरुद्दीन भाई बोहरा, ब्राह्मण समाज से अजय रामावत, मनीष कुमट, दोलत गोलानी ने श्री मेहता की इस उपलब्धि पर विधि क्षेत्र में उन्हें सर्वोच्च शिखर पर पदासीन होने की शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

You missed

error: Content is protected !!