• Sat. Nov 14th, 2026

मतदान दल की बस सड़क से उतरी, 6 महिला कर्मचारी घायल

BySurendra Jain

May 5, 2019

खंडवा। मतदान दल को ले जा रही एक बस सड़क से नीचे उतर गई, हादसे में 6 महिला कर्मचारी घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलने के बाद कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों से चर्चा की, इनके स्थान पर रिजर्व मतदान कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बस एमपी 41 एफ 0032 का स्टेयरिंग फेल होने से यह दुर्घटना हुई है।

हरसूद क्षेत्र में सोमवार को होगा मतदान

हरसूद क्षेत्र में सोमवार 6 मई को मतदान होना है। इसके लिए खंडवा से ईवीएम मशीन का वितरण किया गया, इसके साथ ही शराब पीने वालों पर भी नजर रखी गई और उन्हें बाहर किया गया।

error: Content is protected !!