• Thu. Aug 13th, 2026

पिगडंबर बायपास पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल

BySurendra Jain

May 7, 2019

महू। आज सुबह महू के पास पिगडंबर बायपास पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें इंदौर के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की पहचान सत्य़ेंद्र जैन, करणपाल बुंदेला छतरपुर के रहने वाले थे। ये सभी युवक इंदौर में रहकर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे थे। आज सुबह इनकी मोटरसाइकिल को गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही किशनगंज पुलिस मौके पर पहुंचीं और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा। हादसे में एक बाइक टूट गई है।

You missed

error: Content is protected !!