• Fri. Aug 14th, 2026

घूस लेते पकड़े गए इंजीनियर, लॉकर से मिला ढाई किलो सोना

BySurendra Jain

May 4, 2019

सागर। ठेकेदार से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाए बिजली वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री विनय कुमार गुप्ता के दो लॉकरों से लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को करीब ढाई किलो सोना और साढ़े तीन किलो चांदी के जेवर व सिल्लियां जब्त की हैं। अब तक 75 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। वहीं अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। गौरतलब है कि गुप्ता को गुरुवार को उसी के कार्यालय में ठेकेदार शिवहरी पांडे से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया था। उसने 10 लाख रु. के बिलों के भुगतान के 5 फीसदी कमीशन के रूप में पांडे से यह राशि मांगी थी। कंपनी के उप महाप्रबंधक ( प्रशासन) ने उसे निलंबित कर दिया था। लोकायुक्त एसपी रामेश्वर यादव के मुताबिक बिजली कंपनी व राजस्व विभाग से गुता की संपत्ति के दस्तावेज मांगे हैं। संपत्ति की कीमत एक करोड़ से अधिक पहुंचने की संभावना है।

You missed

error: Content is protected !!