• Fri. Aug 14th, 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत, एक दर्जन घायल

BySurendra Jain

May 4, 2019

देवास। देवास जिले की सोनकच्छ तहसील से लगे पीपलरावां में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को सोनकच्छ अस्पताल ले जाया गया है। जहां इनका इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त ट्रैक्टर में एक दर्जन से ज्यादा लोग बैठे हुए थे। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क से लगे गड्ढे में पलट गई। जिसमें दबने की वजह से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये ट्रैक्टर-ट्रॉली पीपलरावां थाना अंतर्गत शादी समारोह के पहले होने वाले बाने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घिचलाय गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में परिवार के साथ साथ मेहमान भी शामिल हैं।

You missed

error: Content is protected !!